रियल एस्टेट में जबर्दस्त उछाल देश में खासकर बड़े शहरों में दिखाई दे रहा है। कीमतों में भी बढ़ोतरी होने के बावजूद घरों की मांग सभी मूल्य की श्रेणियों में मजबूत बनी हुई है। देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल घरों की बिक्री 3.6 लाख इकाई के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच सकती है। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी है।
एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, भारत में आवास बाजार के इतिहास में साल 2022 दर्ज होगा, इसने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
भारत में घरों की मांग आने वाले वर्षों में भी मजबूत बनी रहेगी। एनारॉक के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक 2.73 लाख प्रॉपर्टीज बिक चुकी हैं। 2021 की इसी अवधि में देखें तो इस साल की बिक्री में 87 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है।
आने वाले समय में सीमेंट के रेट बढ़ सकते हैं जिससे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ने की आशंका है। इससे प्रॉपर्टी के दाम बढ़ सकते हैं।







