पहले सैनिटाइज, फिर भोजन, मानव दूरी का विशेष ध्यान रखा जाता है। -मनोज कुमार जिंदल

तरंगन्यूज: दिल्ली के शास्त्री नगर में माता सरोज जिन्दल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान श्री मनोज कुमार जिंदल पिछले 27 दिनों से लगातार जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रतिदिन दोनों समय का भोजन वह बांटते हैं। सोशल मीडिया का विशेष ध्यान रखा जाता है। लोगो को सेनेटाईज किया जाता है।

 

पहले सबके हाथों को, आस पास भी सैनिटाइजर से सैनिटाइज कराया जाता है, फिर उनको भोजन के पैकेट दिए जाते हैं। एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है। जो लोग बहुत दुखी हैं, परेशान हैं उनको मनोज कुमार जिन्दल उनके किसी भी कष्ट को अपने ऊपर लेने के लिए तैयार हैं। वो अपनी जान की परवाह किए बिना निरन्तर ये सेवा कार्य कर रहे हैं। किसी भी हाल में, किसी भी कीमत पर, किसी भी भूखे को वहां से वापस नहीं जाना पड़ता। सारा दिन उनकी टीम और मनोज कुमार जिन्दल स्वयं भी लगे रहते हैं। सारा दिन उनको यह पैकेट बनवाना, बांटना और विशेषकर दूरी का ध्यान मानव दूरी का ध्यान रखा जाता है।
क्षेत्र के कुछ स्थानीय नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। इसलिए बार-बार वह शिकायत करते रहते हैं। लेकिन कंप्लेंट पर कोई भी नियमों का उल्लंघन नहीं मिलता। इसलिए मनोज कुमार जिन्दल निरंतर सेवा कार्य करते रहे हैं करते रहेंगे।
एक तरफ सरकारी पैसे से होने वाली सहायता है। और एक तरफ यह इनके निजी खून पसीने की कमाई से होने वाली सहायता है। दोनों में अंतर यह है कि सरकारी पैसे से होने वाली सहायता वह उन नेताओं द्वारा है जो किसी विशेष पार्टी के हैं। जिनको फंड मिला है। श्री मनोज जिन्दल केवल और केवल अपने मित्रों और अपने दम पर ही सेवा कार्य को कर रहे हैं। इसलिए क्षेत्रीय निवासी मनोज कुमार जिन्दल पर नेताओं से अत्यधिक भरोसा करते हैं।

YouTube player

श्री मनोज जिन्दल निरंतर सारा दिन सेवा में लगे रहते हैं। उनकी पूरी सेना अर्थात साथी, उनकी पूरी टीम और उनके सहयोगी, उनके मित्र गण सभी इस काम में हाथ बताते हैं श्री मनोज कुमार जिन्दल पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सेवा के लिए मशहूर व्यक्ति हैं। प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। वह अपनी ओर से चिकित्सा सुविधा देते हैं। सभी लोगों को चिकित्सा के जितने भी पैथी हैं जैसे होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक सभी अपने माता सरोज जिन्दल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा करते हैं। गरीबों के चश्मे लगवाये जाते हैं। ऐसे बहुत से सेवा कार्य करते हैं जिससे समाज में बहुतसे लोगों का भला होता है। इससे नई जागृति आ रही है। इसलिए क्षेत्र के लोग इनको बहुत ही प्यार करते हैं।

YouTube player

 

 

SHARE