“पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि” – पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि”। कांग्रेस ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और उनके विचार कांग्रेस परिवार को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुछ नेता अपने पीछे सिर्फ यादें छोड़ जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक ऐसा विन छोड़ जाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को लगातार राह दिखाता रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। उन्होंने एक ऐसे आधुनिक भारत की कल्पना की थी, जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं से संचालित हो और उनके नेतृत्व ने ही इस बदलाव की नींव रखी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन और वंदन। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवा भारत की सशक्त भागीदारी को लेकर उनके योगदान ने देश के विकास की दिशा को नई गति प्रदान की। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच सदैव स्मरणीय रहेगी।”

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, देश में सूचना व संचार क्रांति की आधारशिला रखने वाले, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी भी ‘वीर भूमि’ पहुंचीं और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

SHARE