पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि – पीएम मोदी 

“पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि”। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर ये पोस्ट लिखते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ”प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन!” वहीं, महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार, लोकतांत्रिक मूल्यों का संस्थापक और स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

छगन भुजबल ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्योग, शिक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए नेहरू द्वारा लिए गए निर्णय आज भी देश की प्रगति की मजबूत नींव बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा तय की। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित नेहरू का युवाओं, विद्यार्थियों और बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्थाओं के निर्माण और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी देश को प्रेरित करती है।

SHARE