एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी, दिल्ली ₹942.00, मुंबई ₹941.50, कोलकाता ₹968.00, चेन्नई ₹957.50, पटना ₹1031.50

नई दिल्ली।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब घरेलू गैस का सिलेंडर दिल्ली में ₹942.00, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968.00 और चेन्नई में ₹957.50 जबकि पटना में 1031.50  का मिलेगा। वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है। सूत्रों के अनुसार, नवीनतम संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपए का नुकसान हो रहा था।

एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। संकट के बावजूद किसी भी रिटेल गैस एजेंसी पर गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में लगातार कार्रवाई जारी है।

इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से घरेलू गैस को लागत से कम में बेच रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी उनके अंडर-रिकवरी की आंशिक भरपाई के लिए की गई है।

SHARE