दक्षिण भारत की मशहूर गायिका एस जानकी का 88 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओँ में 48000 गीत गाए, पीएम नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया

दक्षिण भारत की मशहूर गायिका एस जानकी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 20 भाषाओँ में 48000 से अधिक गीत गाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुःख जताया है। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। अनेक फ़िल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

एस जानकी का करियर काफी विशाल रहा और उन्होंने 6 दशक से भी ज्यादा वक्त तक संगीत जगत में अपनी सेवाएं दीं। एस जानकी का नाम लता मंगेशकर, आशा भोसले और एम एस सुब्बुलक्ष्मी के साथ लिया जाता था। उन्होने अपने करियर के दौरान 20 से ज्यादा भाषाओं में 48000 से ज्यादा गाने गाए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक वर्ल्ड में उन्हें स्वर कोकिला कहकर बुलाया जाता था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कुछ गाने गाए। सिंगर के चले जाने से शास्त्रीय संगीत का एक बड़ा अध्याय खत्म हो गया है।

करीबी सूत्रों की मानें तो उन्हें शुक्रवार रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद संगीत जगत में शोक की लहर है। रजनीकांत, विजय, कमल हासन, चिरंजीवी और अनेक फिल्म जगत के लोगों ने गायक एस जानकी के निधन पर दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एस जानकी के निधन को ऐसा नुकसान बताया है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

एस जानकी ने अपने करियर में सबसे ज्यादा गाने तेलुगू में गाए। इसके अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, संस्कृत, कोंकणी, पंजाबी, बंगाली, तुलु, जापानीज, जर्मन और इंग्लिश जैसी भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने अपने करियर में 4 नेशनल अवॉर्ड जीते। इसके अलावा उन्होंने ने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता और उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। उन्होंने तमिलनाडु स्टेट अवॉर्ड, केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड भी अपने नाम किए। साल 1957 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया था जो साल 2019 तक चला।

SHARE