
फिरोजाबाद।
अखिल भारतीय देववाणी परिषद, संस्कृत भारती परिवार एवं “संयुक्त परिवार सुखी परिवार” के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में एम.जी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गणेश शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ *IMA अध्यक्ष डॉ. जलज गुप्ता, सचिव डॉ. विनोद अग्रवाल* व अन्य चिकित्सकों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। संचालन जिला प्रवक्ता *डॉ. मयंक भटनागर* ने किया।
*कार्यक्रम की प्रमुख बातें:*
– *अनुप चंद्र जैन एडवो.* ने चिकित्सकों को “धरती का देवता” बताते हुए कहा कि “सिम्पथी” से बड़ी कोई दवा नहीं होती।
– *डॉ. देवेंद्र शास्त्री* ने कहा कि आज समाज को संयुक्त परिवार की विशेष आवश्यकता है।
– *कुलगुरु देवब्रत पांडेय* ने बताया कि एकल परिवार से संयुक्त परिवार की यात्रा ही एक राष्ट्र को एक परिवार बनाने की भावना जागृत करेगी।
अनिल उपाध्याय ने कहा कि संयुक्त परिवार का विचार भले ही राजेश दुबे के मन में आया हो, पर यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे जनपद की मुहिम है। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नारा दिया:
“सुहाग नगरी फिरोजाबाद की आवाज – हम बनाएं एक राष्ट्र-एक परिवार, संयुक्त परिवार-सुखी परिवार”
*डॉ. विनोद अग्रवाल* ने संयुक्त परिवार द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान किए जाने तथा “परिवार जोड़ो अभियान” की विशेष प्रशंसा की।
इस अवसर पर डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. अशोक द्विवेदी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. मनीष जैन, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. भरत गुप्ता, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. कविता द्विवेदी, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. मिली जैन, डॉ. आयुषी गुप्ता, सहित अनेक चिकित्सकों ने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की।
सभी चिकित्सकों का,,भानु उपाध्याय, डॉ. विवेक अग्रवाल, विवेक पचौरी, मोहित गर्ग, मनीष शर्मा, उमेश शर्मा, गौरव शर्मा, मनु शर्मा, विष्णु दुबे एवं खुशी दुबे, द्वारा चंदन तिलक, पीत-पट्टिका एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे S.N. मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा कि “एकल परिवार से संयुक्त परिवार की यात्रा करते हुए बिना भेदभाव, धर्म-जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र को अपना परिवार मानने का यह प्रयास निश्चित ही राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करेगा। आज इस परिवार का हिस्सा बनकर विशेष आत्मीय सम्मान पाकर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है।”
अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. गणेश शर्मा ने कहा कि “IMA परिवार के डॉक्टर्स का इतने हर्षोल्लास के साथ सम्मान का यह पहला अवसर है। हम सभी डॉक्टर्स संयुक्त परिवार की विचारधारा से खुश हैं और जहां भी सहयोग चाहिए हम आपके साथ हैं।”
अंत में डॉ. मयंक भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।










