
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बड़े युद्ध की तरफ बढ़ता जा रहा है। ईरान अब भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमले कर रहा है। अमेरिका इन जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरान के उन ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है जहाँ से ईरान जहाजों पर हमले कर रहा है।
मंगलवार सवेरे भी ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर पर हमला किया। हमले के बाद जहाज के क्रू मेंबर्स को अपनी जान बचाने के लिए जहाज छोड़ना पड़ा। पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम समझौता अब लगभग खत्म हो चुका है। इसके बाद लड़ाई फिर तेज हो गई है। दोनों पक्ष अब ऐसे ठिकानों को भी निशाना बना रहे हैं, जिनका इस्तेमाल लाखों आम लोग करते हैं। इससे आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
का असर तेल बाजार पर भी पड़ा है। ब्रेंट क्रूड का भाव 88 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है। वहीं अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। CENTCOM के मुताबिक, मई की शुरुआत से अब तक अमेरिकी सेना ने करीब 900 व्यापारिक जहाजों और 45 करोड़ बैरल कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही में मदद की है। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके सैनिक पूरी तरह तैयार हैं और अगर ईरान ने नागरिक जहाजों पर हमला जारी रखा तो उसे इसका जवाब दिया जाएगा।










