नई दिल्ली में आज 7 अगस्त 2026 को 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा, संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली में आज 7 अगस्त 2026 को 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा जिसमे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित करने और देश के सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में बुनकर समुदाय के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

हर साल 7 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाता है। इस आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों और भारत के हथकरघा क्षेत्र को नई गति दी थी।

समारोह में कुल 22 पुरस्कार दिए जायेंगे। इनमें 3 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार बुनाई, नवाचार, डिजाइन विकास, विपणन पहल, स्टार्टअप उद्यमों और उत्पादक कंपनियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करेंगे।
संत कबीर हथकरघा पुरस्कार हथकरघा बुनकरों के लिए देश के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल है। यह असाधारण कारीगरी, जीवनभर के समर्पण और भारत की बुनाई परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में निरंतर योगदान को मान्यता देता है। समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, वस्त्र राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा, वस्त्र सचिव नीलम शमी राव और विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना समेत संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, हथकरघा उद्योग के प्रतिनिधि, मास्टर बुनकर, डिजाइनर, निर्यातक, कारीगर और पुरस्कार विजेता शामिल होंगे।

SHARE