राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन

राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, एवं सभी केंद्रीय मंत्रियों ने और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के महान शिल्पी, विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “कविगुरु गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। गुरुदेव टैगोर ने अपनी लेखनी से भारत की आत्मा को स्वर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना का संचार किया। उनकी अमर कृति ‘जन गण मन’ राष्ट्र की एकात्म चेतना और आत्मगौरव का प्रतीक है। विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर कविगुरु ने भारतीय संस्कृति, दर्शन और शिक्षा के वैभव को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनका साहित्य आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया,”राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत, महान कवि व अद्वितीय कथाकार गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!आपकी अमर कृतियां, आदर्श जीवन व पुण्य विचार सदैव हमें राष्ट्र की उन्नति और समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन’ की सच्ची भावना को साकार करने वाले, भारतीय विद्वान, नोबेल पुरस्कार विजेता और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत के मस्तक पर साहित्य, संस्कृति और स्वाभिमान का स्वर्णिम मुकुट सजाने वाले, राष्ट्रगान के अमर रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।आपकी अमर रचनाएं भारतीय साहित्य की गौरवशाली विरासत हैं, जो प्रत्येक पीढ़ी को संवेदना और सृजन का संदेश देती रहेंगी।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “विश्वविख्यात कवि, महान साहित्यकार, जन-गण-मन के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! भारतीय संस्कृति, साहित्य, शिक्षा, उनके विचार और कालजयी रचनाएँ आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सशक्त लेखनी के माध्यम से भारतीय साहित्य को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले महान कवि, चिंतक एवं नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

SHARE