शिक्षाविद् भास्कर बासु की याद में ग्रांड होटल में हुआ गजल का कार्यक्रम,रंजन देवनाथ “रंज“ ने मनमोहक गजलों से दी भावभीनी श्रद्धांजली

आगरा

रंजन संगीत फाउंडेशन द्वारा रंजन संगीत का आयोजन ग्रांड होटल,आगरा कैंट आगरा में आयोजि किया गया।जिसमें ग़ज़ल गायक रंजन देबनाथ “रंज“ ने स्वरचित व स्वसंगीतबद्ध ग़ज़ल व भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल मनहर शर्मा रहे व अध्यक्षता डॉ डी वी शर्मा ने की। गणपति वंदना से रंजन देबनाथ रंज ने महफ़िल की शुरुआत की बोल थे दयालु गणपति कृपालु गणपति।

निर्बल के श्री राम दुर्बल के घनश्याम भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उसके बाद शुरू हुआ ग़ज़लों का दौर। मुस्कुराने के दिन आ गए, गुनगुनाते के दिन आ गए सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। रंजन देबनाथ रंज की इस ग़ज़ल को भी पसंद किया गया बोल थे जिंदगी खूबसूरत है बस इक तेरी जरूरत है। रंजन संगीत बहार दो घंटे तक अनवरत चलता रहा। शिक्षाविद भास्कर बासु को श्रद्धांजलि देने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तबले पर बखूबी साथ राज मेसी ने दिया।

गज़लों के इस संगीतमय कार्यक्रम में प्रमुख रूप के कर्नल मनहर शर्मा,डॉ डी वी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश धाकड़, ओम ठाकुर, दिनेश संन्यासी, डॉ अशोक विज, अमित लवानिया,चतुर्भुज तिवारी, अजय रंगीला, राकेश सक्सेना,संजय खिरवार,चंद्रशेखर शर्मा,डॉ मनोज कुमार शर्मा,रवि चौहान,पंडित देवाशीष गांगुली, अंजुल कुलश्रेष्ठ, भास्कर बासु की पुत्री शर्मिष्ठा बासु,ऋतु उपाध्याय,खमान सिंह,यशस्वी लवानिया,अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SHARE