
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। दिल्ली में बीते कल दोपहर के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। आज दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और मध्यम बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है, इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। आज प्रदेश के 10 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में आज लेकर आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में 9-10 सितंबर को भारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 8 सितंबर, असम-मेघालय में 8 सितंबर और 10 सितंबर व नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक में 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 10 सितंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है।
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर आज बारिश हो सकती है। राजसथान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी का दौर जारी रह सकता है। कोंकण और गोवा में 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा सौराष्ट्र-कच्छ में इस दौरान छिटपुट बारिश का अनुमान है।










