दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हत्या 

नई दिल्ली।

दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ये कैदी आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद था। अति-सुरक्षित मानी जाने वाली रोहिणी जेल में हत्या की वारदात से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस हत्या में शामिल कैदियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, वारदात रोहिणी जेल के वार्ड 3 में हुई। प्रमोद नाम का शख्स आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद था। दोपहर के वक्त भोला और मुकेश गैंग के लोगों से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में प्रमोद बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SHARE