35 वर्षीय मोरू मियां की 21 पत्नियां हैं, सबके नाम भी याद नहीं, पेशे से भिखारी है, एक झोंपड़ी में रहता है

35 वर्षीय मोरू मियां की 21 पत्नियां हैं, सबके नाम भी याद नहीं, वः पेशे से भिखारी है, एक झोंपड़ी में रहता है। यह सुनकर बड़ा ही अजीब लगता है। लेकिन बांग्लादेश के मोरु की कहानी आजकल शोशल मिडिया पर भी बहुत चर्चित हो रही है और लोग ये कहानी सुनकर हक्के बक्के रह जाते हैं और सोचने लगते हैं कि एक बीवी रखना उसको और उसके नखरे झेलने में ही लोगों की नाक में दम हो जाता है तो आखिर मोरु कैसे करता है ?

एक आदमी जो खुद भीख मांगकर गुजारा करता है, उसकी 21 पत्नियां हैं। यह सुनने में मजाक या फिल्मी कहानी लगती है, पर यह सच है। 35 साल के मोरू मियां (Moru Mia) ने इस बारे में खुलासा किया है, जिसके बाद से उनकी अजब-गजब कहानी इंटरनेट पर छाई हुई है।

आम तौर पर लोग एक शादी करने से पहले भी हजार बार सोचते हैं, लेकिन मोरू मियां के मामले में कहानी बिल्कुल उलट है। मोरू ने बताया कि उन्होंने कभी खुद से शादी की बात नहीं की। उनका कहना है, मुझे नहीं पता महिलाओं को मुझमें क्या अच्छा लगता है। वो खुद मेरे पास आती हैं और शादी के लिए बोलती हैं। मोरू के मुताबिक, कई महिलाएं उनसे उम्र में बड़ी भी थीं। उन्होंने किसी को मना नहीं किया।

21 पत्नियां होने के बाद भी मोरू की जिंदगी बहुत साधारण है। वो आज भी एक छोटे से एक कमरे की झोपड़ी में रहते हैं। उनकी कमाई का एक ही जरिया है, और वो है भीख मांगना। रिपोर्ट के मुताबिक, मोरू ने एक अजीब नियम बना रखा है। वो हर दिन अपनी एक पत्नी को साथ लेकर भीख मांगने जाते हैं। सभी पत्नियां बारी-बारी से उनके साथ भीख मांगने में मदद करती हैं।

जब पत्रकारों ने मोरू से उनकी 21 पत्नियों के नाम पूछे तो वो बता नहीं पाए। वह सिर्फ कुछ ही नाम याद रख पाए, जिनमें शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल शामिल हैं। मोरू ने खुद माना कि इतनी सारी पत्नियां होने की वजह से सभी के नाम याद रखना उनके लिए मुश्किल है।

SHARE