
नई दिल्ली।
सुनील भारत मित्तल को फ्रांस का सबसे बडा सम्मान ‘शेवेलिये दे ल’ऑर्द्र नासियोनाल दे ला लेजियों द ऑनर’ दिया जाएगा। यह सम्मान चिह्न 28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में फ्रांस दूतावास में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर सुनील भारती ने आभार व्यक्ति किया है।
उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ मेरा जुड़ाव 1992 में एयरटेल की शुरुआत से रहा है, जब कंपनी जनरल दे जो (कॉम्पैनी जेनेराल दे जो) ने भारत में मोबाइल दूरसंचार सेवाएं शुरू करने के लिए भारती के साथ साझेदारी की थी।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह जुड़ाव आज भी जारी है। मैं यूरोपीय उपग्रह क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूटेलसैट के सह-चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। मैं फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार के साथ यह सम्मान स्वीकार करता हूं। साथ ही भारत तथा फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।”
फ्रांस के राजदूत ने कहा कि आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसा समय है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
सुनील भारती मित्तल को 2007 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
साल 2024 में वह ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नागरिक बने थे।










