मुंबई में रविवार की शाम फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। सामने आए एक नए वीडियो में दो हमलावर कार के बिल्कुल सामने और खिड़की के पास खड़े होकर सीधे अभिनेता पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उसने टाइगर पर हमले की बात कबूल की है. पोस्ट में अनिल पंडित ने दावा किया है कि ये हमला उसने और अरमान संधू ने मिलकर करवाया है। पोस्ट में लिखा गया है कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा।

गोलीबारी के तुरंत बाद कार का चालक फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर बाहर की तरफ भागा। इस दौरान हमलावर मौके पर पहले से बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़े अपने तीसरे साथी के साथ तेजी से फरार हो गए।

नानावटी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि श्राफ को केवल मामूली खरोंचें आई हैं। जुहू स्थित बीएमसी के कूपर अस्पताल की डीन डॉ. छाया शिंदे के अनुसार, गोलीबारी में घायल हुए तीसरे व्यक्ति के सीने के दाईं ओर गोली लगी है, जो एक राहगीर था और जिसकी पहचान पुलिस ने 35 वर्षीय उमेश चरण के रूप में की है। एक डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें तुरंत सर्जरी की जरूरत होगी।

अनिल पंडित की पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल…जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को। आज जो ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी, मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने कॉल कर के समझाया था, पर इसको समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच.”

SHARE