कॉकरोचों ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को दी धमकी, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की याचिका की सुनवाई का मामला, अज्ञात कॉकरोचों के खिलाफ FIR दर्ज

कॉकरोचों ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी दे डाली। आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की याचिका की सुनवाई के मामले में ये धमकी दी गई है। इस मामले में अज्ञात कॉकरोचों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके चलते कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की याचिका की सुनवाई में देरी को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को एक नया मोड़ ले लिया है।

CJP की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि वह दोपहर 12 बजे होने वाली सुनवाई के लिए सुबह 11 बजे से पुलिस स्टेशन में मौजूद थीं, लेकिन शाम 4.42 बजे तक असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, जो स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के तौर पर भी काम करते हैं, वहां नहीं पहुंचे थे। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट द्वारा सत्ता का सरासर दुरुपयोग था।

रत्ना सिंह ने बताया कि वकील सुबह से ही पुलिस स्टेशन में मौजूद थे और उन्हें दोपहर करीब सुनवाई की उम्मीद थी। हालांकि, सुनवाई में बार-बार देरी हुई और SEM ने शाम करीब 5:30 बजे ही पहुंचीं। सुनवाई के दौरान, SEM ने कथित तौर पर उपस्थित लोगों को बताया कि उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

सौरभ दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों जंतर-मंतर के बंद गेट को पार कर वहां पहुंचे थे, जबकि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया था। दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं

SHARE