
सेंसेक्स 700 पॉइंट्स से अधिक फिसला तो निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए हो गए स्वाहा। मार्केट में आज ऐसा हाहाकार मचा कि सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया। इस गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और शुरुआती कारोबार में ही उनकी दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ा दी कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया। सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद पश्चिमी एशिया में टेंशन बढ़ी है। वहीं ईरान की मिलिट्री फोर्स IRGC ने चेतावनी दी है कि ईरान पर हमला करने वाले देश को बख्शेंगे नहीं। इससे कच्चे तेल में उबाल बना हुआ है और ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $110 के पार है। इसकी आंच में मार्केट झुलस गया।
आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है जिसका असर मार्केट पर दिख रहा है। आज की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स को ट्रेडर्स आगे नहीं ले जा सकते हैं यानी कि फायदा हो या नुकसान, अपनी पोजिशन बंद करनी ही है।
फिलहाल सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं लेकिन सेक्टरवाइज आज मार्केट पर सबसे अधिक दबाव ऑटो, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर ने डाला है, जिनके निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है।








