हर की पौड़ी पर श्रद्धालु पहुँचे स्नान करने, लेकिन पानी हो गया गायब

हर की पौड़ी पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे लेकिन पानी हो गया गायब, तो स्नान कैसे करें। हर की पौड़ी पर पानी नहीं होने से श्रद्धालु गंगा में डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। दरअसल, गंग नहर को सालाना सफाई और मरम्मत के लिए 18 दिनों तक बंद किया गया है। इस वजह से हर की पौड़ी पर भी पानी नहीं है। गंग नहर को 7 नवंबर की मध्यरात्रि को दोबारा खोला जाएगा।

गंग नहर को हर साल सफाई और मरम्मत के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान नहर में जरूरी काम किए जाते हैं। इस बार नहर बंद रहने के दौरान साल 2027 में होने वाले अर्धकुंभ से जुड़े काम भी किए जा रहे हैं।

हर की पौड़ी पर पानी नहीं होने के बीच कुछ लोग वहां उतरकर सिक्के, पैसे और दूसरी चीजें तलाशते दिखाई दे रहे हैं. ये लोग गंगा में श्रद्धालुओं की ओर से डाले गए सिक्के और दूसरी चीजें खोजते हैं. नहर बंद होने के बाद वे सूखी जगह पर भी सामान तलाश रहे हैं

गंग नहर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पेयजल आपूर्ति का एक अहम स्रोत है। इसे 18 दिनों के लिए बंद करके सफाई और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस दौरान 2027 में होने वाले अर्धकुंभ से जुड़े काम भी किए जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 7 नवंबर की मध्यरात्रि को नहर दोबारा खोली जाएगी।

SHARE