आज तड़के 3 घंटे में हिल गए 5 देश, तिब्बत, भारत, चीन, अफगानिस्तान पाकिस्तान में आया भूकंप

भारत में शुक्रवार तड़के 2 बजकर 43 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किमी नीचे था। यह हल्की तीव्रता का भूकंप था। इससे हुए किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चीन के तिब्बत क्षेत्र में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इससे एक दिन पहले गुरुवार शाम को 7 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था, ये उसी भूंकप का आफ्टरशॉक था। गुरुवार को आए भूकंप में 16 लोगों की मौत हुई थी।

अफगानिस्तान में सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता 4.1 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 25 किमी नीचे था। पाकिस्तान में सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई, जो इन चारों देशों में दर्ज भूकंपों में सबसे ज्यादा थी। इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किमी नीचे था।

SHARE