
नस्ली दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार भद्दी टिप्पणियां करने के आरोपी यूट्यूबर आमिर शौकीन गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भद्दी और अपमानजनक विडिओ बनाता था और यूट्यूब पर पोस्ट करता था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वीडियो में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति को यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार का शिकार बनाते हुए दिखाया गया है। इसमें संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ घटना में शामिल होने या कथित घटना को रिकॉर्ड करने वाले अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका की जांच करने की मांग की गई है।
शिकायत में तथ्यों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की गई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस मामले में दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया था। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कथित घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने बताया, यूट्यूबर अमीर शौकीन पहले भी झगड़े के कई मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसे करोल बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं त्रिपुरा पुलिस भी देर रात दिल्ली पहुंच चुकी है।












