
ट्रैफिक पुलिस को देखकर चालान से बचने के लिए एक आदमी ने तेजी से बाइक दौड़ाई। टेढ़ी मेढ़ी तेज बाइक चलाने से पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। वह शख्स उसे भी छोड़ कर भाग गया, क्योंकि चालान तो बचाना ही था।
पुलिस चेकिंग के दौरान एक आदमी ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल तेजी से भगा ले गया। इस दौरान उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई, लेकिन वह उसे उठाने के लिए रुका नहीं, बल्कि तेजी से वहां से निकल गया।
यह घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के त्रिशूल चौक पर हुई। पुलिसकर्मी बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों का चालान काट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने इस मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और अचानक मुड़कर वहां से भागने की कोशिश की।
वीडियो में एक राहगीर बार-बार “ये देखिए” कहता सुनाई देता है, जो लोगों को सतर्क रहने और सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के बुरे नतीजों की ओर इशारा करता है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उसे कोई चोट नहीं आई है।












