
नई दिल्ली।
गंतव्य संस्थान ने सीए शंकर अंदानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस बात की घोषणा गंतव्य संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्यागी ने की।
गंतव्य संस्थान अपने एक्जिक्यूटिव बोर्ड की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से सीए शंकर अंदानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में खचाखच भरे हॉल में तालियों की गड़गडाहट के बीच संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्यागी ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
सीए शंकर अंदानी का एनजीओ और प्रोफेशनल रूप से कार्य करने का लंबा अनुभव है। देश के प्रतिष्ठित दस सीए में शंकर अंदानी का नाम आता है। शंकर अंदानी इलिट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट भी है। सीए शंकर अंदानी सीता फाउंडेशन व ईसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनकी अगुआई में सीता ट्रस्ट काफी दिनों से कार्य कर रहा है। नयन फाउंडेशन के महासचिव के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शंकर अंदानी देश के कई बड़े संस्थानों की अगुआई के लिए जाने जाते हैं।
गंतव्य संस्थान के प्रेसिडेंट अरविंद त्यागी ने सीए शंकर अंदानी को बधाई देते हुए कहा कि इनकी अगुआई में संस्था नई ऊंचाईयों को छुएगा। सीए शंकर अंदानी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। खासकर वैसे एनजीओ जिसे फंड की जरूरत हो उसे मार्गदर्शन करना एवं स्टार्ट अप को दिशा निर्देश भी लगा दे रहे हैं। अरविंद त्यागी ने कहा कि शंकर अंदानी के गंतव्य संस्थान से जुड़ने से संस्था और तेजी से आगे बढ़ेगा। समाज में बहुमूल्य योगदान देगा।
सीए शंकर अंदानी ने गंतव्य संस्थान में उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गंतव्य संस्थान पिछले 25 वर्षों से समाज के निचले स्तर के लोगों के लिए कार्य कर रहा है। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करता है। हमारी कोशिश होगी कि इस संस्था को और तेजी से आगे ले जाएं, इसके लिए जो भी प्रयास होगा किया जाएगा।
गौरतलब है कि गंतव्य संस्थान शिक्षा व आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार कार्य कर रहा है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, निम्न आयवर्ग के लोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण पर भी लगातार कार्य कर रहा है। हर वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को गंतव्य संस्थान पुरस्कार व सम्मान प्रदान करता है।







