मुंबई में खो गईं बहुमंजिला इमारतें जिसे देखकर लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कों पर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में इतना स्मॉग है कि लोगों को आने जाने में और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
स्मॉग एक तरह का एयर पॉल्यूशन है। जिसमें फॉग और स्मोक यानी धुआं दोनों होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से जो बनता है उसे स्मॉग कहते हैं। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और यह ज्यादातर फैक्ट्रियों, गाड़ियों और ईंधन के जलाने पर निकलने वाले धुएं की वजह से होता है।
आज सुबह मुंबई का AQI 176 तक पहुंच गया है। यहां हवा में PM 2.5 91 µg/m³ और PM10 भी 115µg/m³ हो गया है। यहां हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 186 ppb है। 0-50 तक AQI वाली हवा ‘अच्छा’ श्रेणी में मानी जाती है, जिसमें स्वास्थ्य का कोई जोखिम नहीं होता है। वहीं, 51-100 AQI, संतोषजनक हवा मानी जाती है। इसमें संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी होती है।
इसके अलावा, जब AQI 101-200 होता है तो उसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है जिसमें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर श्वसन से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।





