पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों का परिणाम है : पीएम मोदी

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है। हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं। जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।”

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत भारत माता के नारे के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बीजेपी के गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक विकास की बात कही। वहीं बंगाल में विजय के बाद बदला नहीं बदलाव की बात करते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों से हिंसा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया।

मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए भारत और भारतीयता के भाव से बड़ा और कुछ भी नहीं है। हमारे लिए भारत सब कुछ है. भारतीयता सबकुछ है। पीएम मोदी ने कहा कि महिला विरोधी समाजवादी पार्टी कुछ भी करके अपने पाप को धुल नहीं पाएगी।

आज का भारत अवसर चाहता है, विकास चाहता है और विकास चाहता है। प्रगति और स्थरिता चाहता है। आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने रोकने का काम किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई। बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि केरल और बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कितने जुल्म हुए हैं। कितने अत्याचार हुए हैं। आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को देता हूं। मैं जीत की जनता बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं।

SHARE