
आगरा,
शब्द साधना संस्था द्वारा साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन स्थान साईं गार्डन किड्स स्कूल, कालिंदी विहार, आगरा में संयोजक ऋषभ ठाकुर जी के सानिध्य में हुआ। जिसमें मुख्य अथिति संस्कार भारती ब्रज प्रान्त के महामंत्री नंद नंदन गर्ग और संस्कार भारती आगरा महानगर के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग रहे।
इस अवसर पर संस्कार भारती महानगर के नए नियुक्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष अशोक गोयल, साहित्य प्रमुख प्रभुदत्त उपाध्याय, काव्य गोष्ठी प्रमुख अलका शर्मा, काव्यगोष्ठी सह प्रमुख संजय कुमार एडवोकेट का सम्मान किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जितेंद्र उपाध्याय ने की। संरक्षकता राष्ट्रीय कवि राम राहुल जी एवं राष्ट्रीय कवि अंगद धारिया जी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ यशोयश एवं संजय कुमार एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवियों ने बहुत अच्छा काव्य पाठ पढ़ा जिसमें उमाशंकर आचार्य जी ने मां शारदे की वंदना करके शुरुआत की। मुख्यतः कवियों में डॉक्टर हेमराज मीणा जी, डॉक्टर भगवान सिंह पौनिया जी सुरेंद्र टूंडला, मोहिनी भटनागर, राकेश शर्मा, प्रवेश अकेला, इंदल इंदु , टिंकू सम्बरिया, बृजेश बेबाक, पायल, मोहित्रा सिंह, आदि कविवरों नें बहुत ही भव्य रचनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर — मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








