
आगरा,
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती आगरा द्वारा संचालित योग सप्ताह के अंतर्गत आज लाल किला आगरा में प्रातःकालीन योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत योग प्रमुख परमजीत सरना जी ने उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह जी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता एवं निरोगता का संचार होता है।
इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक आदरणीय राजेश कुलश्रेष्ठ जी, प्रांत अध्यक्ष माननीय रिनेश मित्तल जी, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेंद्र जी, सहप्रांत मंत्री मोहित वर्मा जी, सीताराम जी, विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा जी, महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव सोई जी, महानगर मंत्री अरुण सविता जी, जिला अध्यक्ष बीके मित्तल जी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश सिंह राजपूत जी, जिला उपाध्यक्ष बिल्लू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष हरदीप सिंह हीरा जी, लव जी प्रांत कार्यालय प्रमुख, कमलेश जाटव जी, सागर जी, मातृशक्ति प्रमुख ममता सिंह कुशवाहा जी, अर्निका माहेश्वरी जी, ललिता जी, ईशा, मनी जी, योग प्रमुख आकांक्षा शर्मा जी, संतोष गौतम जी, अशोक सिंह सोढ़ी, एत्मादपुर तहसील सह संयोजक रवि कुशवाहा जी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक बिल्लू चौहान जी, मीडिया प्रभारी श्री राघवेन्द्र सिंह चौहान ,प्रमेंद्र शर्मा,अमित लवानिया,गौरव अग्रवाल सहित क्रीड़ा भारती के समस्त जिला पदाधिकारी एवं महानगर आगरा की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं योग साधकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।












