ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी और नोएडा क्षेत्र की कुल 9,228 करोड़ रुपए की औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी और नोएडा क्षेत्र की कुल 9,228 करोड़ रुपए की औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है।  इन परियोजनाओं में एम्बर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एक कंपनी के संयुक्त उपक्रम समेत कई बड़े निवेश शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिन इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स का भारत अब तक विदेशों से आयात करता था, अब उन्हें उत्तर प्रदेश में ही निर्मित कर दुनिया के विभिन्न देशों में निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट निर्माण का सबसे बड़ा हब बनाने के लिए निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज मोबाइल निर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के उत्पादन में देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाना है।

योगी ने कहा, “कभी जंगलराज के लिए बदनाम रहा जेवर आज मंगलराज का प्रतीक बन गया है।” उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बन रहा है और जल्द ही यहां से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी।

SHARE