नई दिल्ली।
नरेन्द्र मोदी 9 जून को जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगें। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे होगा। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश के कुल 8000 मेहमान शामिल होंगे। जिनमें नेता, अभिनेता, समाजसेवी, वैज्ञानिक, विशिष्ट पहचान रखने वाले, विशिष्ट हुनर वाले और देश की विशिष्ट पहचान वाली महिलाएं भी शामिल होंगी। समारोह में ऐसे लोग भी दिखेंगे जो भले ही बड़े पद पर न हों लेकिन देशसेवा में योगदान दिया है। सफाईकर्मी ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले श्रमिक भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले कुछ विशेष लोगों की हम आपको जानकारी से देते हैं।
एशिया की प्रथम लोकोपायलट सुरेखा यादव जो अब सोलापुर – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकोपायलट हैं। रांची हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोपायलट एएसपी तिर्की। तिर्की राँची हावड़ा और राँची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोपायलट हैं। इसी तरह आठ अन्य लोकोपायलट भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।
विशेष आमंत्रितों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के एंबेसडर भी होंगे। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।










