इम्युनिटी बढाने, लू से बचने और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए नैचुरल तरीके अपनाएं 

इम्युनिटी बढाने, लू से बचने और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए नैचुरल तरीके अपनाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। खीरा पानी और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक देता है। इसे आप बच्चों के सैंडविच, सलाद या फिंगर स्नैक के रूप में परोस सकते हैं। इसकी कुरकुरी टेक्सचर बच्चों को काफी पसंद आती है।

दही पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है और शरीर को भी ठंडक देता है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। आप दही से फ्रूटी पैराफे, स्मूदी या होममेड फ्रोजन दही बनाकर बच्चों को स्वाद और सेहत दोनों दे सकते हैं।

रसदार और मीठा तरबूज गर्मी में सबसे अच्छा और मजेदार फल है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो बच्चों और बड़ों को हाइड्रेटेड रखता है। यह पाचन में भी मदद करता है और विटामिन C का अच्छा स्रोत है। आप इसे ठंडा कर बच्चों को स्नैक की तरह दे सकते हैं या स्मूदी, आइस पॉप्स की तरह भी खिला सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी मौसमी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टिंग गुणों से भरपूर होती हैं। इन्हें बच्चों के दही या सीधे स्नैक की तरह परोसा जा सकता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि बिना एक्स्ट्रा शुगर के एनर्जी भी देती हैं।

शुगर से भरे कोल्डड्रिंक की जगह बच्चों को नारियल पानी देना चाहिए। यह पोटैशियम, मैग्नीशियम और नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह बच्चों को गर्मी और खेलने के बाद फिर से तरोताजा करता है।

SHARE