
गाजियाबाद में प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस शहर का औसत एक्यूआई 636 दर्ज किया गया है जोकि देश का सर्वोच्च है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता बहुत ‘गंभीर’ तथा खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है। जहरीली धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां शहर का औसत एक्यूआई 636 दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली और नोएडा में भी अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 450 से अधिक है। दिल्ली के ज्यादातर स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 400 के पार ‘गंभीर’ स्तर पर बनी हुई है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। नॉलेज पार्क V में एक्यूआई 486 तक जा पहुंचा है। गुरुग्राम में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में है। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व हृदय रोगियों को बाहर न निकलने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।







