दिल्ली में अवतरित हुई 400 देवी, अब दिल्ली का होगा उद्धार, दिल्ली पर कालका माई, छतरपुर वाली माता और झंडेवालान वाली माता की विशेष कृपा

दिल्ली में 400 देवी अवतरित जिससे अब दिल्ली का उद्धार होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पर कालका माई, छतरपुर वाली माता और झंडेवालान वाली माता की विशेष कृपा रही है। राजधानी दिल्ली में बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए ‘देवी’ योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। एक समारोह के दौरान सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो से इलेक्ट्रिक वाहन इंटरकनेक्टर (देवी) योजना की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा की मौजूदगी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘देवी’ योजना के तहत शुरू हुई बसें दिल्ली को तरक्की की राह पर ले जाएंगी। एक तरफ यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा, दूसरी ओर प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पर कालका माई, छतरपुर वाली माता और झंडेवालान वाली माता की विशेष कृपा रही है। इसीलिए बसों का नाम ‘देवी’ रखा गया। ’ बसों में महिला यात्री मुफ्त सफर कर सकेंगी। संकरी गलियों और छोटे रूटों पर बस चलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बस में 23 बैठने और 13 यात्रियों के खड़े होने का स्थान है। एक व्हीलचेयर के लिए भी स्थान बनाया गया है।

SHARE