देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज का भारत बंद का आह्वान किया, हड़ताल में बैंकिंग, बीमा, डाक, निर्माण, कोयला खदानें, और सरकारी विभाग शामिल

देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आज का भारत बंद का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बैंकिंग, बीमा, डाक, निर्माण, कोयला खदानें, और सरकारी विभाग शामिल हैं। आज, 9 जुलाई 2025 को देश के 25 करोड़ मज़दूरों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल का एलान किया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस भारत बंद का आह्वान किया है। इस हड़ताल की वजह से बैंक, डाक, और कई सरकारी सेवाएं ठप हैं और यह बंद दिनभर जारी रहेगा।

मजदूरों का यह गुस्सा सरकार की नीतियों को लेकर है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियां कॉरपोरेट को फायदा और मेहनतकश लोगों को नुकसान पहुंचाती है।

सिलीगुड़ी में भारत बंद’ का असर दिखाई दिया। यहां सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है। पुलिस ने कई हड़तालियों के हिरासत में लिया है।

पश्चिम बंगाल में लेफ्ट ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वे मिदनापुर सेंट्रल बस स्टैंड से वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश कर रहे थे।

केरल में ‘भारत बंद’ के समर्थन में कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद हैं। ओडिशा में भारत बंद के तहत भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (CITU) की खोरधा जिला इकाई के सदस्यों ने भुवनेश्वर में नेशनल हाईवे को ब्लॉक किया।

SHARE