
वाराणसी।
मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेज कर प्रधानमंत्री के विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वो मोदी से रिश्तों से बंधी हैं। मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के लोगों के साथ सितारा व गोटा आदि से सजाकर यह राखियां अपने हाथों से बनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर प्रधानमंत्री के लिए गीत गाये। इस मौके पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को घुटने पर लाकर बहन बेटियों का सिन्दूर उजाड़ने वालों को सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि सिन्दूर की कीमत एक भाई से बढ़कर और कौन जान सकता है, जो हर कीमत पर अपनी बहन के सम्मान और उसके सिन्दूर की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। सिन्दूर भारत की महान संस्कृति, परम्परा और उच्च चरित्र का प्रतीक है।
नाजनीन ने कहा कि जो भारत की संस्कृति को मानता ही नहीं, जिनके घरों में सिन्दूर का सम्मान नहीं है, ऐसे लोग इसका विरोध करके पाकिस्तान को लाभ पहुचाएंगे। ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करना राष्ट्रद्रोह है। सेना से गोपनीय बातों को पूछना दुश्मनों को लाभ पहुंचाने की तरह है।





