अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार साल 2025 और 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी

नई दिल्ली।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार साल 2025 और 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी। भारत अभी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। आईएमएफ का कहना है कि अगले दो साल भारत की इकॉनमी 6.4 फीसदी की रफ्तार से उड़ान भरेगी। दूसरी तरफ दुनिया की तीसरी और यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले जर्मनी की रफ्तार धीमी पड़ रही है। यानी भारत जल्दी ही अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी बन सकता है।

फोर्ब्स द्वारा किए गए सर्वे और आंकलन के अनुसार अमेरिका की अर्थव्यवस्था 30.51 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया में नंबर एक के स्थान पर है। चीन 19.23 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर और जर्मनी 4.74 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत 4.19 ट्रिलियन डॉलर के साथ के साथ दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया है। उसका कहना है कि 2025 और 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से बढ़ेगी। चीन की इकॉनमी के 2025 में 4.8% और 2026 में 4.2% की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं अमेरिका की इकॉनमी 2025 में 1.9% और 2026 में 2.0% की दर से बढ़ेगी

SHARE