
आगरा
भाजपा अर्जुन नगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को वार्ड 49 के पार्षद अजय गोस्वामी के कार्यालय नारीपुर,आगरा से अर्जुन नगर तिराहे तक किया गया। इस यात्रा में भाजपा अर्जुन नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंडल के निवासी भी देश प्रेम की भावना के साथ सम्मिलित हुए।
यह तिरंगा यात्रा ’हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत निकल गई।तिरंगा यात्रा में सम्मिलित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।तिरंगा यात्रा के मार्ग में चल रहे देशभक्ति के गानों ने सभी सम्मिलित जनों में नवउत्साह का संचार किया।
यह तिरंगा यात्रा भारत की समृद्धि, सामर्थ और सम्मान को दर्शाती है।तिरंगा यात्रा में उपस्थितजनों ने एक सुर में कहा कि देश की आन,बान और शान की रक्षा के लिए वे आवश्यकता पड़ने पर मर मिटने को भी तैयार हैं और भारत के निवासी होने पर हम सभी को गर्व है। तिरंगा यात्रा में बृजक्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष जयसिंह सरदारा, वार्ड 31 पार्षद इंद्रपाल सिंह,वार्ड 49 पार्षद अजय गोस्वामी, चौधरी योगवीर सिंह,मधु शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष मनीष खेत्रपाल, मीडिया प्रभारी अमित लवानिया,उपाध्यक्ष अमित शर्मा,सुनील चक, किशन सिंह नेताजी,अनुराग ठाकुर ,सचिन कश्यप,हरिओम सविता ,आदित्य अग्रवाल, कमलकांत,दिनेश परिहार,आसाराम हमराही, सुशीला त्यागी,विकास अग्रवाल ,लाखन पाठक,राजीव सिकरवार आदि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





