टोक्यो पहुंच गया हूं, भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को मजबूत कर रहे हैं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

टोक्यो पहुंच गया हूं, भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान पहुंचकर अपने X हैंडल पर पोस्ट करके ये जानकारी दी। इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ पीएम मोदी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जो दोनों देशों के बीच गहरे जन संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की आठवीं यात्रा है, जो टोक्यो के साथ भारत की साझेदारी के महत्व को दर्शाती है। वे जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से मिलकर आर्थिक सहयोग और उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। जापान में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।

SHARE