राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिक्षकों की भूमिका को भारत के भविष्य निर्माण में सबसे अहम बताया, शिक्षकों को दिए राष्ट्रीय सम्मान 

नई दिल्ली।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शिक्षकों की भूमिका को भारत के भविष्य निर्माण में सबसे अहम बताया। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के जरिए भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा गरीब से गरीब बच्चे को भी ऊंचाइयों तक ले जा सकती है और समर्पित शिक्षक बच्चों की उड़ान को ताकत देते हैं। उनके अनुसार, शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यह है कि छात्र जीवनभर उन्हें याद रखें और समाज व देश के लिए योगदान दें।

डिजिटल शिक्षा पर बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि स्मार्ट ब्लैकबोर्ड और स्मार्ट क्लासरूम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सबसे अहम स्मार्ट शिक्षक हैं। स्मार्ट शिक्षक वही हैं जो छात्रों की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें संवेदनशीलता व स्नेह के साथ पढ़ाते हैं। ऐसे शिक्षक ही बच्चों को समाज और राष्ट्र की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाते हैं।

SHARE