हिंद महासागर में चलेगा भारत का एकतरफा राज, समुद्र में उतरेंगी 6 पनडुब्बी 

नई दिल्ली।

हिंद महासागर में चलेगा भारत का एकतरफा राज।  समुद्र में 6 पनडुब्बी उतरेंगी जो जर्मनी के सहयोग से भारत में निर्मित होंगी। रक्षा मंत्रालय और मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड को 70,000 करोड़ रुपये की परियोजना ‘प्रोजेक्ट 75 इंडिया’ के तहत जर्मनी के सहयोग से भारत में बनने वाली छह पनडुब्बियों की खरीद के सौदे पर बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी।

थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स के सीईओ ने प्रेस को बताया कि पी75आई पनडुब्बी परियोजना के लिए भारतीय कंपनियों के साथ कंपनी की साझेदारी के लिए टीकेएमएस को टेक्नोलॉजी के रूप में चुना गया है। ये मिलकर एक ऐसा इको सिस्टम बनाएंगे जो आने वाले वर्षों में ग्लोबल मार्केट में अपना वजूद स्थापित करेगा।

प्रोजेक्ट P-75(I) रक्षा मंत्रालय द्वारा सैन्य सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य भारतीय नौसेना के लिए ईंधन सेल और एयर फ्री प्रोपल्शन सिस्टन से युक्त डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बियों की खरीद एवं निर्माण करना है ताकि भारत की नौसैनिक शक्ति का निर्माण किया जा सके। साथ ही स्वदेशी पनडुब्बी निर्माण क्षमताओं का विकास किया जा सके।

SHARE