सुशीला कार्की बनी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं

सुशीला कार्की बनी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2016 से जून 2017 तक इस पद पर काम किया। वे अपने कडे़ फैसलों के लिए जानी जाती हैं। 2007 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त हुईं थीं।

जेन-जेड आंदोलन के नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कार्की निष्पक्ष और विश्वसनीय हैं, इसलिए वे इस कठिन समय में सही विकल्प साबित होंगी।

, कई राजनीतिक दलों और सिविल सोसायटी समूहों ने संवैधानिक प्रक्रियाओं के पालन की अपील की है। वहीं आज प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सभा के सभापति ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने प्रदर्शनों में हुई मौतों पर संवेदना जताई और घायलों के लिए चिकित्सकीय सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने हिंसा और आगजनी की घटनाओं की निंदा की, जिनमें बनश्वोर, सिंहदरबार और अन्य इलाकों में सरकारी कार्यालयों, मीडिया हाउस, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और ऐतिहासिक अभिलेखों को नुकसान पहुंचा।

SHARE