
तोड़ा जा रहा है ताजमहल उस पर चल गए हथौड़े और बुलडोजर और अब जल्द ही मिट्टी में मिल जाएगा सेवन वंडर। इसे तोडने की प्रक्रिया शुक्रवार से ही चालू है। रविवार को मजदूर हथौडे लेकर ताजमहल के ऊपर चढ़ गए और एक-एक पत्थर को तोड़ने लगे पत्थरों को हटाने के लिए बुलडोजर लगाया गया। ताजमहल के एक एक पत्थर को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन की टीमें और जेसीबी मशीन लगी हुई हैं साथ ही भारी पुलिस भी तैनात किया गया है।
सेवन वंडर पार्क अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। इसका उद्घाटन राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022 में किया था लेकिन इस पार्क पर अवैध होने का आरोप लगा जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने पहले इस पार्क के निर्माण को वेटलैंड नियमों की अवहेलना करार देते हुए इसे 17 सितंबर तक हटाने का आदेश दिया।





