भारतीय डिप्लोमैट क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी दी

नई दिल्ली।

भारतीय डिप्लोमैट क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी दी है। क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाते हुए कहा, कि पाकिस्तान अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली कर दे और आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे। भारतीय डिप्लोमैट ने इस्लामाबाद को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है और भारत पर झूठे आरोप लगाता है।

यह पहली बार नहीं है जब त्यागी ने पाकिस्तान की आलोचना की है। इस साल फरवरी में, UNHRC सत्र के दौरान, त्यागी ने पाकिस्तान पर मानवाधिकारों की कहानियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया था।

विदेश मंत्रालय में अपने 13 वर्षों के कार्यकाल में, उन्होंने लिस्बन, ब्रासीलिया, काहिरा और नई दिल्ली में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। नई दिल्ली में उन्होंने उप सचिव और विशेष ड्यूटी पर अधिकारी के रूप में प्रेस संबंधों को संभाला।

क्षितिज त्यागी 2012 बैच के IFS अधिकारी हैं। IIT खड़गपुर से थर्मल एनर्जी और पर्यावरण इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। जनवरी 2024 से, त्यागी जिनेवा में भारत की आवाज बने हुए हैं। इससे पहले वह एक साल तक जेनेवा में UN में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव थे।

क्षितिज त्यागी को अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, पुर्तगाली अरबी भाषाओं का बेहतरीन ज्ञान है। जो कि उन्हें वैश्चिक स्तर पर काफी मदद करती है।

SHARE