स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अब तक 11.31 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 6.51 करोड़ से ज्यादा नागरिक लाभान्वित हुए 

नई दिल्ली।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अब तक 11.31 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में 6.51 करोड़ से ज्यादा नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर 2025 से आरंभ हुआ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक जन आंदोलन बन चुका है।

इसके अंतर्गत 1.44 करोड़ से अधिक नागरिकों की हाईपरटेंशन तथा 1.41 करोड़ की डायबिटीज़ जांच की गई है। 3.44 लाख से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण और 13 लाख से ज्यादा नए आयुष्मान/पीएम-जय कार्ड जारी किए गए हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से सम्बंधित 54.43 लाख से अधिक प्रसव पूर्व जांच और 1.28 करोड़ बच्चों का टीकाकरण किया गया।

31 लाख से अधिक महिलाओं की स्तन कैंसर और 16 लाख से ज्यादा की सर्वाइकल कैंसर जांच की जा चुकी है और 58 लाख से अधिक लोगों की ओरल कैंसर जांच की गई है। 93 लाख से अधिक नागरिकों की एनीमिया जांच एवं 71 लाख से अधिक नागरिकों की टीबी और 7.9 लाख की सिकल सेल जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान महिला एवं बाल स्वास्थ्य पर केंद्रित अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य आउटरीच कार्यक्रम है।

SHARE