रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि “मोदी संतुलित और समझदार था राष्ट्रहित में सोचने वाले नेता हैं”। पुतिन ने कहा, “यहाँ कोई राजनीतिक पहलू नहीं है… अगर भारत हमारी ऊर्जा आपूर्ति से इनकार करता है तो उसे 9-10 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। और अगर वह इनकार नहीं करता तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे और नुकसान उतना ही होगा। तो फिर क्यों इनकार करे, जब घरेलू राजनीतिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा?”
पुतिन ने कहा कि भारत जैसे देश के लोग अपने नेतृत्व के फैसलों पर पैनी नजर रखते हैं और कभी भी किसी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने वाला देश नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी को “मित्र” बताते हुए पुतिन ने कहा कि उनके साथ संबंध सहज और भरोसेमंद हैं। उन्होंने मोदी को “संतुलित, समझदार और राष्ट्रहित में सोचने वाले नेता” की संज्ञा दी।








