ऋषिकेश में एक महिला ने भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग पूरी की, महिला की उम्र “केवल 82 वर्ष” है 

ऋषिकेश में एक महिला ने भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग पूरी की जबकि इस महिला की उम्र “केवल 82 वर्ष” है। उनकी इस छलांग का वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा और इसे हज़ारों लोगों ने देखा और प्रतिक्रियाएं दीं हैं।

“भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग, शिवपुरी, ऋषिकेश में.” टाइटल के साथ ये वीडियो शेयर किया गया। इसके बाद कई लोगों ने इसे रि-शेयर करते हुए महिला की हिम्मत की तारीफ की है।

वीडियो की शुरुआत में महिला उत्साह और ऊर्जा के साथ डांस करती नजर आ रही है। इसके बाद उसे आत्मविश्वास से छलांग लगाने के लिए तैयार होती दिखाई गया है। बिना किसी डर के वह मंच से छलांग लगाती है, जिससे देखने वाले और दर्शक आश्चर्यचकित रह जाते हैं। इसे देखने के बाद लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

SHARE