सुबह जल्दी उठने से नींद, भोजन, पाचन और व्यायाम का चक्र नियमित रहता है, मन शांत और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

सुबह जल्दी उठने से नींद, भोजन, पाचन और व्यायाम का चक्र नियमित रहता है, मन शांत और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया, “सूर्योदय से पहले उठकर अविश्वसनीय लाभ पाएं, ताजी हवा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य तक, सूर्योदय से पहले अपना दिन शुरू करने से जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से नींद, भोजन और व्यायाम का चक्र नियमित होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है। दिन की शुरुआत व्यवस्थित होने से पूरा दिन ताजगी भरा बनता है। शरीर के हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल का संतुलन बना रहता है। इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और थकान दूर रहती है। यह आदत इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। यही नहीं, सुबह का शांत वातावरण मन को शांति देता है। इस समय ध्यान करने से तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है।

सूर्योदय से पहले उठने से पीनियल ग्रंथि सक्रिय होती है, जो मेलाटोनिन हार्मोन बनाती है। यह नींद को नियंत्रित करती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है

SHARE