
पिछले 10 सालों में भारत कुल 112 विमान दुर्घटनाओं में 291 मौत हुईं और दुनिया भर में बीते 10 सालों में 10999 विमान हादसे हुए जिनमें कुल 6800 लोगों की मौत हुई हैं। ये आंकड़े चौंकाने वाले भी हैं और डरने वाले भी हैं।
बीते साल 2025 में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 241 यात्री समेत 19 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी. इसमें सिर्फ 1 आदमी की जान बच पाई थी. विमान ने अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, जो टेकऑफ के महज चंद मिनटों में हादसे का शिकार हो गया. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी।
यदि दुनिया में हुए विमान हादसों पर नजर डालते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
साल 2025 में कुल 157 विमान दुर्घटनाओं में कुल 548 लोगों की मौत हुई।
साल 2024 में कुल 219 विमान दुर्घटनाओं में कुल 404 लोगों की मौत हुई।
साल 2023 में कुल 222 विमान दुर्घटनाओं में कुल 184 लोगों की मौत हुई।
साल 2022 में कुल 224 विमान दुर्घटनाओं में कुल 292 लोगों की मौत हुई।
साल 2021 में कुल 218 विमान दुर्घटनाओं में कुल 327 लोगों की मौत हुई।
साल 2020 में कुल 4484 विमान दुर्घटनाओं में कुल 1403 लोगों की मौत हुई।
साल 2019 में कुल 296 विमान दुर्घटनाओं में कुल 448 लोगों की मौत हुई।
साल 2018 में कुल 286 विमान दुर्घटनाओं में कुल 962 लोगों की मौत हुई।
साल 2017 में कुल 239 विमान दुर्घटनाओं में कुल 283 लोगों की मौत हुई।
साल 2016 में कुल 4654 विमान दुर्घटनाओं में कुल 1949 लोगों की मौत हुई।
इन विमान दुर्घटनाओं को देखते हुए अक्सर लोगों को डर लगने लगता है और सोचने लगते हैं कि विमान में यात्रा करें या नहीं। लेकिन विमान में यात्रा करना आज के समय में एक मजबूरी और जरूरी हो चुका है।







