देश में मौसम करवट ले रहा है, दिल्ली इन सीआर और देश के कई राज्यों में कोहरा, बारिश और ठंड पड़ने की संभावना 

नई दिल्ली।

दिल्ली में 31 जनवरी को सुबह के वक्त घना कोहरा, शाम के समय बिजली चमकने और हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली और एमपी में बारिश लौटने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और हवाएं चलने का ये दौर 31 जनवरी की रात और 1 फरवरी तक जारी रह सकता है। जो सर्दी को बढ़ा सकता है।

दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और आस-पास के मध्य भारत के कुछ इलाकों में 31 जनवरी तक सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 31 जनवरी से एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

बिहार में मौसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज मौसम विभाग ने 6 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में सुबह से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही तेज हवा और बादल छाए रहने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाएं नमी को बारिश में बदल सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 8 राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। जिन 5 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।

SHARE