
पृथ्वी के सभी महासागरों में कुल जितना भी पानी है, उसका “140 लाख करोड़ गुना” पानी ब्रह्मांड में मिला है। ये ब्रह्मांड के शुरुआती समय का है। ये जिस जगह पर है, वहां अभी तक न कोई इंसान या स्पेसक्राफ्ट नहीं जा पाया है। यह पृथ्वी से 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। इस बादल में धरती पर मौजूद सभी महासागरों से 140 लाख करोड़ गुना ज्यादा पानी है।
ये बादल एक क्वासर के आसपास है, जिसके सेंटर में एक बड़ा ब्लैक होल है। ब्लैक होल इतना भारी है कि वह सूरज से 20 अरब गुना ज्यादा वजन है। ब्लैक होल के चारों तरफ गर्म गैस है, जिसमें पानी की भाप बहुत ज्यादा है।
वैज्ञानिकों को पता चला है कि ब्रह्मांड सिर्फ तारे और ग्रहों का समूह नहीं है, बल्कि इसमें बहुत जटिल केमिकल प्रोसेस चल रही हैं। पानी जैसे महत्वपूर्ण तत्व ब्रह्मांड में बहुत पहले से मौजूद थे। इससे ये संभावना बढ़ जाती है कि पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में कहीं और भी जीवन हो सकता है।





