
नई दिल्ली।
दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा है।
पूरे दिन भीषण हीट वेव का असर देखने को मिला जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय तेज सतही हवाएं और लू का प्रभाव रहा। शाम के समय भी गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। 29 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जिसमें अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दिन तापमान 38 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। 1 मई और 2 मई को आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान नियंत्रित रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।





